A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरसागर

सागर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी डॉ.लता वानखेड़े 4,71,222 मतों को पाकर एतिहासिक जीत दर्ज कराई

सागर। संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की डॉ. लता वानखेडे़ के रूप में नया सांसद मिला है। सागर संसदीय सीट के लिए हुई मतगणना में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला “गुड्डू राजा“ को 4,71,222 मतों से हराया।

सागर लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ रहे 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हुआ। विभिन्न राउंड की मतगणना के बाद एस.यू.सी.आई. (कम्युनिस्ट) के प्रत्याशी डा. रामअवतार शर्मा को 928 मत, भारतीय जनता पार्टी की डॉ. लता वानखेड़े़ को 7,87,979 मत, इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ”गुडडू राजा” को 3,16,757, मत, निर्दलीय प्रत्याशी सर्वश्री धर्मेन्द्र बनपुरिया को 1,624 मत, श्री रामभजन बंसल समता पार्टी को 3,153 मत, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के श्री सुरेश बंसल को 1,151 मत, बहुजन समाज पार्टी के श्री भगवती प्रसाद जाटव को 16,636 मत, निर्दलीय श्री तोषमनी पंथी को 1,299 मत, निर्दलीय श्री राजकुमार अहिरवार को 917 मत, निर्दलीय श्री संग्राम सिंह यादव को 2,824 मत, पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड की सुश्री लक्ष्मी कुशवाहा को 952 मत, निर्दलीय मोहम्मद आरिफ मकरानी को 2,888 मत तथा महानवादी पार्टी के श्री भीकम सिंह कुशवाहा को 5,784 मत प्राप्त हुए। सागर संसदीय क्षेत्र के 7,657 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था। मतगणना में ईवीएम में दर्ज कुल 11,42,892 वैध मतों की गणना की गई। गणना में डाक मतपत्र भी शामिल है।

सागर संसदीय क्षेत्र में 5 विधानसभा क्षेत्र सागर, सुरखी, खुरई, बीना और नरयावली आते हैं और विदिशा के सिरोंज, कुरवाई और शमशाबाद भी इसी में शामिल हैं। जबकि सागर जिले के 3 विधानसभा क्षेत्र देवरी, रहली और बंडा दमोह संसदीय क्षेत्र में शामिल हैं। सागर जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सागर के शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर भूतल सहित तीन तलों पर की गई। जबकि कुरवाई, सिरोंज एवं शमशाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना विदिशा के मतगणना स्थल पर की गई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!