?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

पैथालाॅजी चलाने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत, जांच कर रही पुलिस

उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के पकड़ी- महुलानी मार्ग पर स्थित स्कूल के पास शुक्रवार एक युवक हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि या तो किसी वाहन ने टक्कर मार दिया या फिर खुद गिर गया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के चोरई गांव निवासी सूरज दुबे (28) पूत्र दुर्गेश दुबे उसका थाना क्षेत्र के पकड़ी में एक पैथालॉजी चलाता था। वह प्रतिदिन घर से आता-जाता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात नौगढ़ से गांव में चोरई के लिए निकला था। उसका थाना क्षेत्र के पकड़ी- महुलानी मार्ग पर स्थित एक विद्यालय के पास हादसे का शिकार हो गया। किसी ने बाइक में टक्कर मार दी या खुद गिर गया। यह तो पता नहीं चला, लेकिन सड़क पर जख्मी हाल में पड़ा हुआ था। रात लगभग दो बजे डायल-112 ने एसओ उसका को सूचना दी कि सड़क के किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ है। इससे पहले एंबुलेंस को भी सूचना दे दी गई थी।

सड़क पर सूरज के शरीर से काफी खून निकल गया था। सूरज सड़क पर पड़े हुए कराह रहा था। एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि यह दुर्घटना कैसे हुई कुछ पता नहीं चला। लेकिन सूरज के ललाट पर गहरी चोट लगी थी। मृतक की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि सूरज के भाई संतोष ने तहरीर दी है। जिला अस्पताल से ही शव पोस्टमार्टम के लिए गया है। पुलिस अपने स्तर से घटना की जानकारी जुटाने में लगी है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!