
महाराष्ट्र राज्य की सरकार ने अपने कर्मचारियो के हित मे बड़ा फैसला किया है। सरकार राज्य के कर्मचारियो के वेतन मे चार प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। सातवें वेतन आयोग के अनुसार संशोधित वेतन मे मूल वेतन पर स्वीकार्य भत्ते की दर 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेशानुसार बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई 2024से देय होगा। 01जनवरी 2024 से 30जून 2024 तक की अवधि का एरियर्स भी देने का आदेश जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार साल मे दो बार महःगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। इस बार सरकार फैसला देर से लिया है। जारी आदेशानुसार महंगाई भत्ते मे चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

