
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, श्योपुर। मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सदृढ़ बनाये जाने को लेकर लाखो करोड़ो खर्च कर रही है मगर इसके बाद भी बरसात के दिनों में देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चे स्कूल नही पहुच पा रहे है। ऐसा ही एक दृश्य जिले के ढोढर संकुल के ग्राम बिलोनी के शासकीय प्राथमिक स्कूल में दिखाई दिया जहा स्कूल पहुंच मार्ग अवरुद्ध होने से देश का भविष्य बस्ता लिए दिखाई दिया। हम आप को यहां बतादे की जिले में ऐसे कई गांव मजरा टोला है। जहा शासन स्तर पर स्कूल तो बनाये गए है मगर स्कूल तक पहुचने के लिए पहुंच मार्ग नही है। जिसके चलते लाखो करोड़ो खर्च किये जाने के बाद भी देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चे शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह जाते है। गावो की स्तिथि पर गौर करे तो ग्रामीण विकाश मंत्रालय द्वारा जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के माध्यम से गावो के विकाश को लेकर लाखो करोड़ों की राशि का आवंटन कर गांव के विकाश के लिए दिए जारहे है मगर इसके बाद भी बरसात तो बरसात भीषण गर्मी में भी गांव के रास्ते अवरुद्ध दिखाई देते है जहा गर्मी के समय पर भी रास्तों में कीचड़ ओर पानी का भराव बना रहता है। तो बरसात के मौसम में तो क्या कहने। खेर जो भी हो मगर स्कूल तक पहुंच मार्ग नही होने से साक्षर भारत के सपने पर अवश्य पलीता लग रहा है। शासन प्रसासन स्कूल निर्माण से पूर्व स्कूल पहुंच मार्ग पर विशेष बल दे तो यू देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों को रास्ते मे बस्ता लेकर खड़ा होने से निजात
आशु बिसारिया की खास रिपोर्ट
Mo.9039183573