A2Z सभी खबर सभी जिले की

एकलव्य विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा मनाया गया पेपर बैग दिवस

प्लास्टिक का उपयोग कम करके पर्यावरण को बचाया जा सकता है : कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा

ग्यारह मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी सागर के निर्देशानुसार एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह में 12 जुलाई 2024 को पेपर बैग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा जागरूकता रैली निकालकर समाज को जागरूक किया गया, साथ ही पेपर के बैग बनाकर प्लास्टिक मुक्त होने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर एनसीसी इकाई द्वारा विश्वविद्यालय में व्याख्यान का भी आयोजन किया गया। यह आयोजन 11मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी सागर के निर्देशानुसार एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया, श्रीमती रति मलैया के कुशल नेतृत्व एवं कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के निर्देशन में किया गया।

IMG 20240712 WA0147
इस अवसर पर एकलव्य विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरू प्रोफ़ेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. अर्चना पाठक, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन, एनसीसी केयर टेकर अधिकारी डॉ. हृदय नारायण तिवारी एवं श्रीमती ज्योति कुर्मी की उपस्थिति रही। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन ने पेपर बैग दिवस के अवसर पर कैडेट्स को जागरूक करते हुए पर्यावरण के प्रति सचेत किया।
IMG 20240712 WA0139

इसके बाद रैली निकालकर समाज को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में एनसीसी केयर टेकर अधिकारी डॉ. हृदय नारायण तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि एनसीसी इकाई अपने ध्येय वाक्य एकता और अनुशासन को साकार करने की दिशा में सतत प्रयासरत है। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स के साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, स्वयं सेविकाओं एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
IMG 20240712 WA0162 1

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!