A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय बभनियांव में हुआ पौधारोपण

IMG 20240712 WA0068आरा भोजपुर। मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय बभनियांव में शिक्षक और बच्चों के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम के तहत तीन पेड़ लगाया गया। कार्यक्रम के आयोजक शिक्षक धन्नजय कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ पौधे से वातावरण सामान्य रहता है। उन्होंने पौधे को सुरक्षित रखने की बात कही। शिक्षक पंकज कुमार सिंह मंटु ने कहा कि पुरे विश्व में जलवायु परिवर्तन हो रहा है। सभी लोगों को कम से कम एक पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने की आवश्यकता है। पेड़ नही रहने से लोगों का जिना दुभर हो गया है। जिले के सभी शिक्षक वंधुओ से अपील है कि आप सभी अपने विद्यालयो में एक पेड़ जरुर लगाएं।बच्चों को सामान्य वातावरण में रखने के लिए यह नितांत आवश्यक है।इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक बन्दना कुमारी, शिक्षक पंकज कुमार सिंह मंटु, धन्नजय कुमार सिंह, संजीव कुमार, चंदन कुमार, शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप, चन्द्रकांत तिवारी, निखिल कान्त, प्रेमजीत कुमार, मौसम कुमार, शिक्षिका कंचनमाला कुमारी, आशा कुमारी, शिक्षा सेवक प्रमोद कुमार एवं रात्रि प्रहरी हीरालाल यादव उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!