A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

जिलाधिकारी ने शहीद की पत्नी को दिया बलिदान पत्र

IMG 20240712 WA0048

आरा भोजपुर। बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह के पहल पर जिला समाहरणालय सभागार मे जिलाधिकारी भोजपुर राज कुमार की अध्यक्षता मे कार्यक्रम आयोजित कर चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज पाण्डेय द्वारा भेजा गया बलिदान पत्र शहीद नायक प्रमोद कुमार सिंह की धर्म पत्नी निरमा देवी को ससम्मान जिलाधिकारी के हाथों सौंपा गया।जिलाधिकारी ने बताया कि यह बलिदान पत्र शहीद को दिया जाता है।सभा में पूर्व सैनिक और वीरांगनाओं ने भाग लिया। सबसे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया।शहीद के माताजी और मदर इन लाॅ और शाली मौजूदगी थे।वहीं 221 फील्ड रेजिमेंट से आए एक जेसीओ सूबेदार उमेश और तीन जवान मौजूद थे।सभी को जिलाधिकारी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।सभा में सूबेदार मेजर कन्हैया सिंह, फ्लाइट ऑफिसर तिवारी शंकर शर्मा, मीना देवी आदि मौजूद थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!