

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आईपीएस संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को कांठ थाने का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांवों के चौकीदारों संग भी बैठक कर वार्ता की।

निरीक्षण से पहले पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को थाने में सलामी दी गई। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ अपेक्षा निम्बाडिया के साथ थाने में थाना कार्यालय, परिसर, भोजनालय, कर्मचारी बैरिकों, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों का रखरखाव, विवेचनाओं का निस्तारण व साफ-सफाई व निर्माणाधीन कार्य आदि को देखा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके बाद चौकीदारों और पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनसे वार्ता की और अंत में चौकीदारों को गांवों में गश्त के उद्देश्य से लाठी-डंडा, टॉर्च आदि का वितरण किया। निरीक्षण के दौरान कांठ थाने के इंस्पैक्टर क्राइम जयदेव सिंह यादव, एसएसआई सुभाष धनकड़, कस्बा चौकी प्रभारी यशवीर सिंह सहित सभी उपनिरीक्षक, हैड कांस्टेबिल, कांस्टेबिल, चौकीदार मौजूद रहे।

रिपोर्ट: पंकज कुमार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज, कांठ (मुरादाबाद)
[yop_poll id="10"]











