
बगीचे से युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
आरा भोजपुर। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हवेलीपुर अनुसूचित जाति टोला के पूरब दिशा स्थित एक बगीचे के समीप से शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान हवेलीपुर अनुसूचित टोला निवासी रमेश राम के 25 वर्षीय पुत्र हाकिम राम के रूप में हुई। मृतक के दोनों हाथ पर चोट तथा चहेरे पर काफी जख्म का निशान है। वहीं शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई।इधर मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-सासाराम स्टेट हाइवे को जाम कर मुआबजे की मांग कर रहे है। सुबह 6 बजे से ही सड़क जाम कर परिजन हंगामा कर रहे हैं। सूचना के बावजूद पुलिस एक घण्टे तक नही पहुँची हुई थी।इधर घटना के सम्बंध में मृतक के पिता ने बताया कि हाकिम गुरुवार की शाम घर नही आया था, जिसे काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नही चल पाया। इसी बीच शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि बधार में शव फेका हुआ है। इसके बाद शव को परिजनों ने बरामद कर शव के साथ स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। परिजन प्रशासन से मुआबजे की मांग तथा मामले में जांच कर करवाई की मांग कर रहे थे। इधर जाम रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।मृतक के पिता रमेश राम ने बताया कि हाकीम अपने परिवार के भरण पोषण के लिए आसपास मजदूरी करता था। रोज की तरह गुरुवार को भी मजदूरी करने के लिए गया हुआ था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा जिसके बाद खोजबीन की गई लेकिन कुछ आता पता नहीं चला और सुबह में उसकी शव बरामद हो गई। मृतक के चेहरे व शरीर पर जख्म के निशान पाए गए है।वहीं सड़क जाम के घंटो बाद वरीय पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने जाम हटाया।









