A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

जयंती पर याद किये गए शहीद मंगल पाण्डेय

IMG 20240719 WA0047

उदवंतनगर – प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पाण्डेय की जयंती प्रखंड क्षेत्र के सरफाफर गांव स्थित मध्य विद्यालय में मनाई गई। मंगल पाण्डेय ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध पहली बार बग़ावत का शंखनाद किया था। मंगल पाण्डेय की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित किया गया। बच्चों को उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व के बारे में बताते हुए विद्यालय के शिक्षक मो यूसूफ ने कहा कि मंगल पाण्डेय एक भारतीय सैनिक थे जिन्होंने 1857 के गदर की शुरुआत की तथा स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआत में अहम भूमिका निभाई। वे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की 34 वीं बंगाल नेटिव इन्फेंट्री रेजीमेंट में पैदल सिपाही थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अहम भूमिका निभाई। भारत सरकार ने उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया। विद्यालय में मंगल पाण्डेय आधारित क्वीज प्रतियोगिता आयोजित किया जिसमें अब्बल आये बच्चों को सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व छात्र मौजूद थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!