
* शेखपुरा,। गर्भवती बहू, डंडे से पिटाई।
* शेखपुरा खबर: शेखपुरा जिले के शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वरूई गांव में तेरे गर्भवती महिला संगीता देवी के ऊपर लाठियो से वार कर ससुर ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल महिला को ग्रामीणों की सहायता से इलाज के लिए शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान प्रदीप वर्मा की पत्नी संगीता देवी के रूप में की गई है।
* आपको बताते चले की घायल महिला चार माह की गर्भवती बताई जा रही है.घायल महिला अपने बच्चों के साथ गांव में रह रही थी। जबकि उसका पति गुजरात राज्य में रहकर मजदूरी किया करता था। घायल महिला की पुत्री कोमल कुमारी ने बताया कि उसकी छोटी पांच वर्षीय बहन कृति वर्मा पिछले 5 6 दिन से बीमार थे। माँ ने दादी आशा देवी के ऊपर जादू टोना कर देने की बात कही। इसी बात को लेकर उसके दादा मोती वर्मा आंख बबूला होकर मेरी मां के ऊपर लाठियां से बार कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
* दर्शन घटना में घायल हुई मां को गांव के लोगों ने इलाज हेतु शेखपुरा के सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों द्वारा घायल महिला का इलाज किया जा रहा है उधर नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बात के घटना के संबंध में पुलिस को कोईलिखित शिकायत नहीं मिली है।इस संबंध में लिखो शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी
👉 यह भी पढ़ें : RD कॉलेज में गेट पर छात्र राजद का प्रदर्शन : नामांकन में नाजायज वसूली रोकने की मांग..









