A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबर

धनबाद: महुदा में जमीन विवाद में मारपीट, 3 महिलाये साथ 4 घायल

धनबाद: महुदा में जमीन विवाद में मारपीट, 3 महिलाये साथ 4 घायल

 

*Mahuda :* महुदा की तारगा बस्ती में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्ष से तीन महिलाएं समेत चार लोग घायल हो गए. दोनों पक्षों ने महुदा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने चारों घायलों को इलाज के लिए बाघमारा स्वास्थ्य केंद्र भेजा

घटना के संबंध में एक पक्ष के राजेश महतो ने बताया कि बस्ती में पहले से बने एक घर में दूसरे पक्ष के देवानंद महतो ने ताला लगा दिया था. जब उनलोगों ने देवानंद महतो से घर को खोलने के लिए कहा, तो उसके परिवार के लोग गाली-गलोज करने लगे. मना करने पर उनलोगों ने लोही की रॉड, डंडा से हमला कर दिया. हमले में एक पक्ष के सविता देवी व काली चरण महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं दूसरे पक्ष की निशा देवी व अंजली कुमारी घायल हो गईं. ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!