
जोगिया। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र ककरही गांव के टोला तनंजवा के में छह माह पहले सड़क पर लगी इंटरलॉकिंग एक तरफ से पूरी तरह से धंस गया। इस कारण जगह-जगह गढ्ढे हो गए, इससे आने-जाने वालों को रेशानी हो रही है। गांव के विजय कुमार, विनोद, दिनेश, किशुन, अशोक, प्रहलाद आदि ने बताया कि छह माह पहले लगी इंटरलाकिंग बारिश होने से धंस गई। निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी के चलते सड़क निर्माण के इतने कम समय बाद ही खस्ताहाल हो गई। पैदल यात्री रात्रि में तो किसी तरह से सड़क पार कर लेते हैं। लेकिन दो पहिया वाहन चालकों को रात के समय सड़क दिखता नहीं है। किसी तरह पार करना पड़ता है और गढ्ढे में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इस संबंध में बीडीओ अरुण कुमार पांडेय का कहना है कि मौके पर जाकर सड़क की जांच करा कर सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा, जिन लोगों की गलती पाई जाएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



