
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के जखौलिया गांव में लगा 25 केवी ट्रांसफार्मर शनिवार को जल गया, जिससे यहां के लोगों को गर्मी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर जले दो दिन बीत गए लेकिन अभी तक इसको बदला नहीं गया, जिससे लोगों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां के घनश्याम, जोखू चौधरी, ठाकुर राम, गिरजा शंकर, प्रजा राम, तौलन, नरेश चिनकू, रामू आदि लोगों ने इसको बदलवाने की मांग की है।
[yop_poll id="10"]





