A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबहराइच

सनसनी खेज हत्याकांड का पयागपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश

ब्यूरो वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज बहराइच

IMG 20240724 WA0306

पयागपुर | थाना पयागपुर अंतर्गत पहलवारा गांव के निकट स्कूल के पीछे बाबा की बगिया में एक दिन पूर्व एक युवक की नृशंस हत्या की गई थी | ऐसे में एक दिन पूर्व हुए नृशंस हत्याकांड का खुलासा 36 घंटे के अंदर पयागपुर पुलिस ने कर दिया | हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पयागपुर की पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी ताकि अपराधी को समय रहते गिरफ्तार किया जा सके | इसी के तहत क्षेत्राधिकारी पयागपुर हीरालाल कन्नौजिया के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 383/24 धारा 103 (1) BNS व धारा 7 CLA ACT में दिनांक 22.07.2024 को ग्राम पहलवारा बाबा की बगिया मे एक व्यक्ति का शव प्रातः मिला ; जिसकी शिनाख्त श्याम सैनी निवासी जयनगरा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा के रूप मे हुई। मृतक अपने ससुराल मे मकान बनाकर रहता था तथा शराब पीने का काफी आदी था। शीतल सैनी पुत्र जमुना व रामनरायन पुत्र बलीराज के साथ बाग मे दारू पीये ; उसी समय आपस मे तीनो में कहासुनी होने लगी ; जिसको लेकर शीतल व रामनरायन द्वारा मृतक के सिर पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से हमला कर चोट पहुंचायी गयी ; जिससे सिर की हड्डी टूट गयी व श्याम सैनी की मृत्यु हो गयी। मृतक के कुछ नाजायज संबंधों की बात प्रकाश मे आ रही है जिसके सम्बन्ध मे जांच की जा रही है। अभियुक्तगण शीतल सैनी पुत्र जमुना सैनी व रामनरायन पुत्र बलीराज निवासी ग्राम देवरिया थाना पयागपुर बहराइच को आज समय 04.05 बजे गिरफ्तार कर उनके निशादेही पर मृतक का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद किया गया। अभियुक्तगणों ने अपना अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है । विधिक कार्रवाई करते हुए उनको जेल भेजा जा रहा है | गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम में एस एच ओ करुणाकर पाण्डेय ,उ0नि0 रुदल बहादुर सिंह, उ0नि0 रमेश चन्द्र, उ0नि0कुलदीप कुमार , उ0नि0 अरुण द्विवेदी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे |

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!