
(विनोद खन्ना) सरपंच लोंगवाला सुनील क्रान्ति ने दिल्ली में मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत मकानों हेतु बजट जारी करने एवं नयें नाम जोड़ने हेतु पोर्टल ओपन करने हेतु सौंपा ज्ञापन*
सरपंच सुनील क्रान्ति ने दिल्ली में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार में संयुक्त शासन सचिव श्रीमती ममता वर्मा से कार्यालय में मुलाकात कर उन्हे ग्राम पंचायत की प्रमुख मांग प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत मकान हेतु बजट जारी करने की मांग की उन्होंने अवगत करवाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में काफी ग्राम पंचायतो में आवास योजना में आवास स्वीकृत हैं परंतु लक्ष्य नहीं आने से बजट स्वीकृत नहीं होने के कारण उनकी स्वीकृतियां जारी नहीं हो पा रही हैं जिससे आवास के लिए वर्षों से इंतजार कर रहे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं और कच्चे आवासों में बरसात के समय गिरने का भय रहता हैं,अगर किसी परिवार द्वारा इन विकट परिस्थितियों में कोई एकाध पक्का मकान निर्माण कर लिया जाता है तो वह पात्रता से बाहर कर दिया जाता हैं जोकि निराशाजनक है इनमें बदलाव आवश्यक हैं
इसके साथ हीं अवगत करवाया कि 2018 के पश्चात नवीन नाम जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना का पोर्टल ओपन नहीं हुआ हैं जिससे वर्तमान योजना काल के सरपंचो को प्रधानमंत्री आवास योजना में नए नाम सम्मिलित करने का अवसर नहीं मिला हैं इसलिए प्रधानमंत्री आवास योजना का पोर्टल ओपन किया जाए एवं पहले के लक्ष्यों को जल्द पूरा करवा कर नवीन नाम जोड़ने का अवसर दिया जाए ,श्रीमान संयुक्त शासन सचिव भारत सरकार श्रीमती वर्मा द्वारा इस ज्ञापन को संबंधित शाखा को भिजवाने के साथ हीं आश्वासन दिया कि उच्च स्तर पर भी इसके संबंध में अवगत करवाया जाकर यथासंभव कार्यवाहीं का आश्वासन दिया |









