A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

आपसी विवाद में जमकर हुई मारपीट पांच लोग घायल

IMG 20240726 WA0093

आरा: आपसी विवाद को लेकर आपस में दो गुट भिड़ गए और इस दौरान जमकर लाठी डंडे चलने लगे जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घायलों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। जिनको स्थानीय लोगों की मदद से बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के बरतियर गांव की बताई जा रही है।जहां की इस घटना में जमकर मारपीट हुई है।घायलों में गुप्तेश्वर ठाकुर उम्र 60 वर्ष पिता बिंदेश्वर ठाकुर, राम किशोर ठाकुर उम्र 45 साल पिता स्वर्गीय मंदिर ठाकुर, बबलू ठाकुर उम्र 40 साल पिता स्वर्गीय मंदिर ठाकुर, मीना देवी उम्र 35 वर्ष पति बबलू ठाकुर एवं प्रभावती देवी उम्र 42 साल पति राम किशोर ठाकुर शामिल है। इधर घटना के संदर्भ में घायल राम किशोर ठाकुर ने बताया कि उनके पड़ोसी उमेश ठाकुर उनके रिश्तेदार को जबरदस्ती शराब पिला रहा था और जब उसने शराब पीने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई।उसके बाद जब लोग खेत में काम करने के बाद वापस लौटे तो दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडे और हथियार से लैस कर उन लोगों के साथ मारपीट करने लगे और पीट-पीट कर उन लोगों को लहू लोहान कर दिया और फरार हो गए।बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन लोगों को संदेश रेफरल अस्पताल में ले जाया गया जहां गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।वहीं इस मारपीट की घटना में सभी लोगो को जोरदार चोट आई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!