A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

हरियाली अमावस्या और तीज मेला के लिए बैठक का आयोजन

श्रावण मास में हरियाली अमावस्या और ऐतिहासिक तीज मेले के आयोजन

  1. कुचामन सिटी:- सेवा समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी श्रावण मास में हरियाली अमावस्या और ऐतिहासिक तीज मेले के आयोजनIMG 20240803 WA0021 के लिए श्री सेवा समिति प्रबंध मंडल की बैठक का आयोजन शिवकुमार अग्रवाल अध्यक्ष श्री सेवा समिति की अध्यक्षता में किया गया।मंत्री सुशील काबरा के अनुसार हरियाली अमावस्या का मेला नवोदय स्कूल स्टेशन रोड के सामने मेला मैदान में दिनांक 4/8/2024 वार रविवार को आयोजित किया जाएगा।जिसमे बड़े झूले,ब्रेक डांस,नाव, साईं बाबा झूला, चकरी,बच्चो के झूले आदि मेला मैदान में लगना चालू हो गए है।मेले में विभिन्न प्रकार की खिलौनों की दुकानें,खाने पीने की स्टॉल,घरेलू सामान की दुकानें,मोबाइल एसेसरीज एवम अन्य कई प्रकार की दुकानें लगेगी।इस मेले में आस पास के 50 किलोमीटर के क्षेत्र के लोग भाग लेते है।इस मेले का आयोजन पिछले 30 * 35 वर्षो से श्री सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है।इसी क्रम में श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया दिनांक 7/8/2024 को कुचामन शहर का ऐतिहासिक तीज मेले की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।इन कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए बैठक में उपाध्यक्ष उमेश शर्मा,मंत्री सुशील काबरा ,उपमंत्री श्रीकवर सर्राफ,कोषाध्यक्ष रामवतार गोयल,दलपति अशोक मोर,उपदल्पति कुंजबिहारी जोशी,कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल मोर, मुरारी गौड,बाबूलाल मांधनिया,नटवरलाल वक्ता,मनोज सेन,भेरूलाल कुमावत,अशोक गंगवाल एवम अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।
[yop_poll id="10"]
Show More

goyalh115@gmail.com kuchaman rajasthan

Rajasthan news reporter(हर्षित अग्रवाल)
Back to top button
error: Content is protected !!