A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़ताज़ा खबर
Trending
एयरपोर्ट जैसा आलीशान बनेगा अलीगढ़ रेलवे स्टेशन , 400 करोड़ रुपये होंगे खर्च
शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट
एयरपोर्ट जैसा आलीशान बनेगा अलीगढ़ रेलवे स्टेशन , 400 करोड़ रुपये होंगे खर्च

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट जैसा आलीशान बनाया जाएगा । इस पर 400 करोड़ का खर्च आएगा । यहां पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी । रेलवे की ओर से इसका मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है । चरणबद्ध तरीके से विकास कराने में करीब चार साल से ज्यादा का वक्त लगेगा । इस संबंध में रेलवे के अफसरों ने बुधवार को डीएम व . से मुलाकात की । उन्होंने रेलवे स्टेशन के विकास के हरेक बिंदु पर गहनता से मंथन किया । रेलवे अफसरों का कहना है कि रेलवे रोड एवं सेंटर प्वाइंट की तरफ की इमारत के साथ अलग – अलग प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे । स्टेशन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए द्वितीय प्रवेश द्वार के पास चहारदीवारी को और ऊंचा किया जाएगा ।
[yop_poll id="10"]






