A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबर

आर्ष परिषद कतरास कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा खोरठा गीतकार विनय तिवारी को सम्मानित किया गया

आर्ष परिषद कतरास कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा खोरठा गीतकार विनय तिवारी को सम्मानित किया गया

आर्ष परिषद कतरास कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा खोरठा गीतकार विनय तिवारी को सम्मानित किया गया

————————————

तोपचांची – आर्ष परिषद कतरास कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज नें बुधवार को सिधाबाद गावँ स्थित कार्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समाज के मैट्रिक एवं इंटर के समस्त 145 विद्यार्थियों के अलावा समाज के अन्य विभूतियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पे सम्मानित होने वाले में झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर साहित्यकार, कवि,फ़िल्मलेखक, निर्देशक एवं गीतकार विनय तिवारी भी शामिल थे. खोरठा गीत,संगीत,साहित्य एवं सिनेमा को राष्ट्रीय फलक तक पहुँचाने में इनका अहम योगदान रहा है।

मौके पर मुख्य अतिथि निदेशक विमला हरिहर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस एंड विमला हरिहर हॉस्पिटल फार्मेसी नर्सिंग फिजियोथेरेपी के मैनेजिंग डायरेक्टर हरिहर पांडेय थे. मौके पर आर्ष परिषद के प्रमोद कुमार दुबे,सचिव राजेश पांडेय, बासुदेव उपाध्याय, आचार्य विश्वनाथ पाठक, लखनलाल तिवारी, गिरिजा शंकर उपाध्याय, सुरेश चन्द्र तिवारी, रविंद्र तिवारी, अवधेश तिवारी, उत्तम तिवारी,अनंतलाल तिवारी, जयप्रकाश तिवारी,निवास तिवारी,गौरव दुबे आदि उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!