ताज़ा खबर
ससुराल वालों पर विवाहित महिला की आत्महत्या मामले में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।
मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है,एसपी दफ्तर रायबरेली में लगाई न्याय की गुहार।
लालगंज रायबरेली -रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में विगत दिनों विवाहित महिला की हत्या को ससुरालीजनो ने आत्महत्या बताकर मामले को ठंडे में डाल दिया था । महिला के मायके पक्ष ग्राम मेंरूई के पिता रामबहादुर का आरोप है कि ससुरालीजनो पति ऊदल सहित अन्य लोगों ने उनकी बेटी हत्या करके उसको आत्महत्या का रूप देते हुए फंदे से लटका दिया।इस बावत लालगंज थाने में तहरीर भी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।अंत में थक-हार कर पुलिस अधीक्षक रायबरेली से इस बावत शिकायत की गई जिसपर एसपी रायबरेली अभिषेक अग्रवाल ने लालगंज क्षेत्राधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा।
[yop_poll id="10"]











