[pj-news-ticker]

A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआगराउत्तर प्रदेश
Trending

उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के आगरा में प्रथम आगमन पर दोपहर 12 बजे फतेहाबाद रोड़ रमाडा होटल पर भव्य स्वागत कार्यक्रम होगा

बीते शुक्रवार को उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान ने पदभार ग्रहण किया था

चैनल से जुड़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें

शिवम् सिकरवार आगरा। नवागत उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष माननीय श्रीमती डॉ बबीता चौहान के आगरा में प्रथम आगमन पर आज बुधवार को दोपहर 12 बजे फतेहाबाद रोड़ पर भव्य स्वागत समारोह किया जा रहा है।
बीते शुक्रवार को उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान ने अपराह्न एक बजे पदभार ग्रहण किया था। अध्यक्ष महोदया समाज सेवा कार्यो के लिए फ्रांस की यूनिवर्सिटी से मानद की उपाधि प्राप्त बबीता चौहान पार्टी कार्यकारणी सदस्य भी हैं। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ आगरा के वार्ड नं31 से जिला पंचायत सदस्य के पद पर कार्य करते हुये पार्टी के दायित्वों के निर्वहन एवं सामाजिक सेवा में वर्ष 2013 से अपना सक्रिय योगदान देती आ रही हैं।

[yop_poll id="10"]
Back to top button
error: Content is protected !!