A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

देव विसर्जन रथ यात्रा

श्री हिंदू न्याय पीठ पंजाब

श्री हिंदू न्याय पीठ पंजाब द्वारा आज की गयी… # देवFB IMG 1726146637039 FB IMG 1726146630411 विसर्जन रथ की शुरुआत #

हिन्दू न्यायपीठ द्वारा आज की गई *देव विसर्जन रथ की शुरुआत*श्री हिन्दू न्याय पीठ ने शुरु की देवी-देवताओ के वृद्ध व खंडित स्वरुपो की सनातन परम्परा के अनुसार अंतिम संस्कार की व्यवस्था

* विधायक पुत्र अमन बगगा,
ए.आई जी राज कुमार जिल्हौत्रा
ने गणमान्य अतिथियो की मौजूदगी में झंडी दिखाकर रवाना किया देव विसर्जन रथ

लुधियाना। श्री हिन्दू न्याय पीठ ने देवी-देवताओ व धार्मिक ग्रंथो के वृद्ध व खंडित स्वरुपो की सनातन परम्परा के अनुसार अंतिम संस्कार की व्यवस्था शुरु की है। विधायक मदन लाल बगगा के सपुत्र अमन बगगा/
ए.आई जी राज कुमार जिल्हौत्रा,
ने संत समाज व गणमान्य अतिथियो की उपस्थिति में शुक्रवार को स्थानीय गांधी नगर स्थित संगठन मुख्यलय से न्याय पीठ के देव विसर्जन रथ को भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया गया। उपरोक्त विस्र्जन रथ देवी-देवातओ के वृद्ध व खंडित स्वरुपो को विधि अनुसार एकित्रत करेगा। इस प्रथम चरण में स्वयंसेवक शहर की सडक़ों पर स्थापित पीपल के वृक्षो पर लोगो की तरफ से रखे वृद्ध व खंडित स्वरुपो को सम्मान सहित एकित्रत करेंगे। उक्त स्वरुपो का न्याय पीठ की तरफ से सनातन परम्परा के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस व्यवस्था को संचारू रूप से चलाने के लिए पंडित राजन शर्मा को इंचार्ज नियुक्ति किया गया । उपरोक्त जानकारी देते श्री हिन्दू न्याय पीठ के मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग ने बताया कि आम तौर पर लोग देवी-देवताओ व धार्मिक ग्रंथो के वृद्ध व खंडित स्वरुपो को अपने आस-पास स्थापित पीपल के पेड़ों पर छोड़ देते है। अज्ञानतावश पीपल के पेड़ों पर छोड़े गए स्वरुपो की बेअदबी होने से सनातन धर्म के अनुयायियो की धार्मिक भावनाए आहत होती हैं। जिस पर गौर करते हुए न्याय पीठ ने स्वरुपों के धार्मिक परम्परा के अनुसार अंतिम संस्कार की व्यव्स्था के प्रंबध किए हैं। इस कार्य के लिए सनातनी परिवार से संबधित दानवीर भगवान दास गर्ग ने अशोक धीर की प्रेरणा से देवी-देवताओ वृद्ध व खंडित स्वरुप एक्त्रित करने के लिए ई-कर्मशियल वाहन श्री हिन्दू न्याय पीठ को भेंट किया है। इस दौरान श्री हिन्दू न्याय पीठ के अश्वनी कत्याल ने परिवार सहित दीप प्रज्जवलित कर अपना जन्मदिन मनाया । इस अवसर पर धर्माचार्य पंडित अजय वशिष्ठ,विश्व सनातन धर्म सभा पंजाब के सह-सयोजक देवी दयाल पराशर,ए.आई जी राज कुमार जिल्हौत्रा, पूर्व पार्षद रघु बीर
बीरा,संजीव सहगल,अशोक धीर,अश्वनी कत्याल,
डॉक्टर करमजीत सोई,
विक्की डाबर,जौनी महेन्द्रू,हितेश जगगी,रितू जौहर भूपिन्द्र बंगा,राजेश शर्मा,अकशै शर्मा,योगेश धीमान,चरणजीत खत्री,मानिक डंग,जतिन्द्र जोशी सहित अन्य भी उपस्थित थे..

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!