A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबर

ब्रेकिंग न्यूज़,धुरकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में नकली हार्पिक को किया जप्त प्राथमिकी दर्ज

धुरकी: थाना पुलिस ने थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सगमा स्थित एक दुकान से

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा सगमा से धुरकी थाना पुलिस ने थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सगमा स्थित एक दुकान से200ml का भरा हुआ डब्बा 720 पीस, 200ml का खाली डब्बा 751 पीस, 200 ml का रैपर 6500 पीस, नकली ढक्कन 651 पीस, केमिकल 8 लीटर, E.I.P.R अधिकृत P&G कंपनी का टाइड प्लस नकली भरा हुआ पैकेट 95 gm का 900 पीस, E.I.P.R अधिकृत P&G कम्पनी का टाइड प्लस नकली खाली पैकेट 1100 पीस को जप्त कर दुकानदार हरी दर्शन यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया।IMG 20240912 WA0414थाना प्रभारी उपेन्द्र ने बताया कि Reckitt Benckiser (India) pvt. Ltd के प्रमुख जांचकर्ता रंजीत कुमार सिंह के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की सगमा में एक दुकान में अवैध रूप से Reckitt Benckiser (India) pvt. Ltd के हार्पिक के जगह पर उसी लोगो का इस्तेमाल कर नकली हार्पिक का निर्माण कर खरीद बिक्री किया जा रहा है, जिसके बाद उक्त सूचना का सत्यापन कर हरी दर्शन यादव के दुकान में छापामारी की गई जिसमें भारी मात्रा में नकली भरा हुआ 200 ml के हार्पिक, 200 ml नकली हार्पिक का खाली डब्बा, उसमे प्रयोग होने वाला ढक्कन, नकली रैपर आदि को जप्तकर, Reckitt Benckiser (India) pvt. Ltd के प्रमुख जांचकर्ता रंजीत सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर कांड अंकित किया गया है। छापामारी के क्रम में दुकानदार को दुकान में नही पाया गया

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!