A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

लॉयन्स क्लब इण्टरनेशनल ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में बढ़ाया सहायता के लिए हाथ, 8.35 लाख रुपयों की खाद्य सामग्री वितरण कार्य प्रारम्भ

IMG 20240912 WA0013 IMG 20240912 WA0014 IMG 20240912 WA0015

कुचामनसिटी। लॉयन्स क्लब इण्टरनेशनल फ़ाउन्डेशन ने प्रान्तपाल लॉयन श्यामसुन्दर मंत्री की अनुशंसा पर बाढ़ग्रस्त इलाकों में सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है। जानकारी के अनुसार लॉयन प्रान्त 3233 ई-2 के प्रान्तपाल श्यामसुन्दर मंत्री को लॉयन्स क्लब फलौदी मरुवीरा एवं उद्योग विभाग से जानकारी मिली कि फलौदी में बाढ़ के हालात के कारण नमक श्रमिकों के घर उजड़ गए है तथा जीवनयापन का संकट पैदा हो गया है। मंत्री ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए लॉयन्स क्लब इण्टरनेशनल फाउण्डेशन को सूचित करते हुए तुरन्त राहत प्रदान करने की अनुशंसा की। फाउण्डेशन ने मामले में अत्यन्त संवेदनशीलता दिखाते हुए 10 हजार डॉलर (करीब8.35 लाख) रुपये स्वीकृत किए। यह स्वीकृति मिलते ही संस्था द्वारा लॉयन्स क्लब फलौदी मरुवीरा के सहयोग से नमक श्रमिकों सहित जरूरतमंदों तक सहयोग सामग्री वितरण कार्य प्रारम्भ किया। पिछले दो दिनों सहित बुधवार को भी नमक श्रमिकों को 200-200- 500 भोजन पैकेट वितरित किए गए वहीं गुरुवार को 450 जरूरतमंदों को भोजन सामग्री के किट वितरित किए जाएंगे। किट में 20 किलोग्राम आटा, 1 किलो चावल, 1 लीटर तेल, 1 किलो चिनी , 1 किलो चना दाल, 1 किलो मोगर दाल सहित नमक, मिर्ची, हल्दी, धनिया, चाय पत्ती, दूध के पैकेट, बिस्किट वितरित किए जायेंगे। बुधवार को प्रान्तपाल श्यामसुन्दर मंत्री के नेतृत्व में राधे कैम फूड, श्री रामा कष्णा साल्ट, बाबा रामदेव कैम फूड, राघव कैम फूड, मलार ऋण पडिय़ाल कॉपारेटिव में एवं अन्य बस्तियों में 300 श्रमिकों को भोजन पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान प्रान्तीय पी.आर.ओ. हेमराज पारीक, लॉयन्स क्लब कुचामनसिटी के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, अजय शर्मा, लॉयन्स क्लब फलोदी मरुवीरा के अध्यक्ष राजकुमार कटारिया, सचिव तपस्या सिंह, कोषाध्यक्ष भास्कर पुरोहित, रामदेव गाड़ोतिया, लॉयन बीना गाडोतिया, नमक उत्पादक संघ के सचिव मधुसूदन जोशी, ओमप्रकाश विश्रोई मौजूद थे। लॉयन श्यामसुन्दर मंत्री ने बताया कि लॉयन्स इन्टनेशनल विश्व का सबसे बड़ा सेवा संगठन है और हमारी संस्था का एलसीआईएफ (फ़ाऊंडेशन) द्वारा 200 देशों में सेवा के मंदिर ( अस्पताल, ब्लड बैंक, डायलिसिस सेन्टर, मधुमेह इलाज के सेन्टर, बच्चों के कैन्सर के अस्पताल आदि) के लिए सहयोग प्रदान किया जाता है और प्रकृतिक आपदा में पीडि़त मानव की रक्षार्थ सहायता प्रदान की जाती है। सम्पूर्ण भारतवर्ष में अब तक सैंकड़ों बार आपदा पीडि़तों को सहायता दी जा चुकी है। इसी क्रम में फलौदी में भी संस्था द्वारा भोजन पैकेट्स एवं भोजन सामग्री कम्बल वितरित की जा रही है। नमक उत्पादक संघ के सचिव मधुसूदन जोशी ने लॉयन्स क्लब द्वारा तुरन्त सहायता के लिए आगे आने के कार्य को प्रशंसनीय बताया तथा कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिकता से किए जाने वाले कार्य को संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस नेक कार्य के लिए क्लब निदेशिका सुलेखा गाडोतिया की भी विशेष प्रेरणा रही।

[yop_poll id="10"]
Show More

goyalh115@gmail.com kuchaman rajasthan

Rajasthan news reporter(हर्षित अग्रवाल)
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!