A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर जागरूकता रथ रवाना

राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर जागरूकता रथ रवाना

IMG 20240912 WA0027 1

आरा। आगामी 14 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन के बीच व्यापक प्रचार प्रसार हेतु व्यवहार न्यायालय परिसर के गेट संख्या एक से जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया की बैंकों के सहयोग से जिसमें पंजाब नेशनल बैंक,

 

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य से विभिन्न वाहनों द्वारा जागरूकता रथ निकाला गया जो पूरे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी माइक के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार करेंगे एवं अधिक से अधिक जनसमुदाय इसका लाभ उठा सकें इसके लिए भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ अन्य बैंकों के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!