A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरलखीमपुर खीरी

तलाश” – प्रतिभा की खोज एवं “डांडिया नाईट” की तैयारियां जोरों

  1. FB IMG 1727043023722“तलाश” – प्रतिभा की खोज एवं “डांडिया नाईट” की तैयारियां जोरों पर ● सुमित अरोरा प्रोडक्शन की टीम ने शहर का भ्रमण कर आमजन को दी प्रतिभा विकास कार्यक्रमों की जानकारी लखीमपुर। सुमित अरोरा प्रोडक्शन के तत्वावधान में आगामी 10 अक्टूबर से लखीमपुर में आयोजित होने वाले प्रतिभा विकास समर्पित दो दिवसीय कार्यक्रम तलाश एवं डांडिया नाईट की तैयारियां जोरों पर है। बीते पखवारे सुमित अरोरा प्रोडक्शन के संस्थापक सुमित अरोरा की अध्यक्षता में आयोजक मण्डल द्वारा तैयारियों की व्यापक रूपरेखा तैयार कर एक ठोस कार्ययोजना तैयार कर ली गयी थी। जिसके क्रियान्वयन के लिए अगल अलग टीम बनाकर दायित्व दिया गया था।FB IMG 1727043003934 आज उसी क्रम में संस्था की टीम लखीमपुर के विभिन्न जगहों में प्रतिभा तलाश के उद्देश्य से पहुंची और वहां आमजन को आयोजन की जानकारी देते हुए प्रतिभा प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी किया साथ ही आयोजन और प्रतियोगिता के नियम व पंजीकरण की औपचारिकताएं भी समझाई। इस दौरान संस्था की ओर से सेजल साहू, प्रगति चौधरी, कल्पना आदि नें संकटा देवी क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन को कार्यक्रम के विषय मे सम्पूर्ण जानकारी दी। बताते चलें नृत्य, गायन एवं मॉडलिंग क्षेत्र की नवोदित, अनदेखी एवं स्थापित प्रतिभाओं को विशाल मंच देकर उनके हौसलों में उड़ान भरने एवं प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से संस्था द्वारा आगामी 10 अक्टूबर को “तलाश” – प्रतिभा की खोज एवं 11 अक्टूबर को डांडिया नाईट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग के लिए 100 रुपये का नाममात्र शुल्क भी रखा गया है। आयोजन को लेकर जहाँ एक तरफ शहरवासी उत्साहित नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आयोजक मंडल तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए क़वायदरत है। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!