A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़दन्तेवाड़ा
Trending

मुख्यमंत्री ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

IMG 20241004 184856

दंतेवाड़ा, 04 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपने एक दिवसीय दन्तेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी की दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने भी माँ दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, एसपी श्री गौरव राय तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!