अन्य खबरेकृषिगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशनई दिल्लीमनोरंजनलाइफस्टाइल

रमना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद

रमना थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ रमना थाना पुलिस ने गुरुवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा रमना से रमना थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ रमना थाना पुलिस ने गुरुवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया।IMG 20241017 WA0016 2इस दौरान मुख्यालय से सटे मानदोहर गांव में पुलिस ने अशोक राम के यहां से 20 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 40 पीस अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त किया। साथ ही इस कारोबार में संलिप्त अशोक राम को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के इस अभियान से अवैध महुआ शराब एवं अंग्रेजी शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में थाना कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के मानदोहर गांव में देशी महुआ शराब एवं अंग्रेजी शराब का कारोबार होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद वरीय अधिकारी को सूचित करते हुए सघन छापेमारी किया गया। जिसमें मानदोहर गांव निवासी स्व. शंकर भुइंया के पुत्र अशोक राम के यहां से प्लास्टिक के डब्बे में रखा 20 लीटर अवैध महुआ शराब, गाॅड फादर का केन बियर 13 पीस, बैड मंकी का अंग्रेजी शराब 5 पीस, राॅयल स्टेज 2 पीस, 8 पीएम शराब 8 पीस, राॅयल चलैंज का 10 पीस एवं बी 7 अंग्रेजी शराब की 2 बोतल बरामद किया गया। जिसके बाद सभी शराब को जब्त कर लिया गया। साथ ही इस कारोबार में संलिप्त अशोक राम को भी गिरफ्तार किया गया है। इस अवसर पर अंचल पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह मौजूद थे। वही छापेमारी दल में थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी,पुअनि आलोक कुमार, कमलेश कुमार, आरक्षी श्रीकांत पासवान, रामपवन राम एवं लव कुमार दुबे आदि लोग शामिल थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!