
सुहागिनों के प्रेम एवं त्याग का प्रतीक है करवा चौथ का यह पर्व
वन्दे भारत टीवी न्यूज।
20 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व पारम्परिक रीति-रिवाजो के अनुसार मनाया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को बाजारों में काफी चहल-पहल रही है। महिलाओं ने कॉस्मेटिक की दुकानों पर जाकर नेल पॉलिश, चूड़ी व अन्य सौंदर्य प्रसाधन के सामान भी खरीदे। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई है। कोई महिला हाथों पर मेहंदी रचवा रही थी तो कोई फैशियल व आइब्रो बनवा रही थी। सुबह से लेकर रात तक बाजार में महिलाओं का आना-जाना लगा रहा। वही कंचन ने सभी महिलाओं को करवा चौथ की बधाई देते हुए कहा कि करवा चौथ भारतीय महिलाओं के लिए बड़ा पवित्र दिन है, जो उनके सौभाग्य एवं स्वाभिमान को व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार प्रेम एवं त्याग का प्रतीक है। इस पर्व पर सौभाग्यवती स्त्रियां पति की दीर्घायु एवं निरोग जीवन व अपने पारिवारिक सुखद जीवन की कामना के लिए व्रत रखती है। शिल्पी ने कहा कि सभी महिलाओं को यह पर्व परंपरागत रीति- रिवाजों के अनुसार मनाना चाहिए। यह त्यौहार अपने में एक खास अलग त्यौहार होता है















