?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलीनगर में श्री रामलीला मेले में अंडा-मास की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने सौंपा कमेटी अध्यक्ष को ज्ञापन

पीलभीत। आम आदमी पार्टी ने जिलाअध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में कलीनगर रामलीला मेले में अंडे-मास की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर मेला कमेटी अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन के माध्यम से कहा कि हर वर्ष की भाँति इस बर्ष भी कलीनगर रामलीला मैदान में श्री राम लीला मेले का आयोजन किया जा रहा है,  पिछले कई वर्षों से हम देखते आ रहे हैं कि श्री राम लीला मेला प्रांगण में अंडा-मास की कई दुकानें लगती आ रही हैं। भगवान श्री राम सनातन धर्म के पूजनीय है,हमारे आदर्श  है , वर्षो से लगातार मेले में अंडा-मास की बिक्री देखकर मन बहुत आहात है , एवं यह सनातन धर्म और भारतवर्ष के लिए चिंतनीय विषय भी है,  इसलिए सनातन धर्म और राम भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए  निवेदन के साथ मांग की है कि इस वर्ष मेले में अंडा-मास की दुकानों को पूर्णतया निषेध कर एक नई शुरुआत की जावे।
समस्त रामभक्त और सनातन प्रेमी और आम आदमी पार्टी आपके सदैव आभारी रहेंगे ।
ज्ञापन में जिला महासचिव एड.संजय कुमार , पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष/पूर्व प्रत्याशी पूरनपुर विधानसभा विनोद कुमार भारती ,अरविन्द ,रामगोपाल आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!