



चित्रकूट 29 अक्टूबर 2024
*चित्रकूट पुलिस*
*SP चित्रकूट ने दीपावली/कार्तिक अमावस्या मेले का निरीक्षण कर डियूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कतापूर्वक डियूटी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये*
*वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया*

जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक श्रीअरुण कुमार सिंह द्वारा दीपावली/कार्तिक अमावस्या मेला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डियूटी पर तैनात पुलिस बल की डियूटियां चेक कर सभी को सतर्कतापूर्वक डियूटी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा सभी से कहा गया
कि श्रद्धालुओं से साथ विनम्रतापूर्वक व्यवहार करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करें।
इस दौरान चौकी प्रभारी सीतापुर
अनिल कुमार गुप्ता, पीआरओ
प्रवीण सिंह तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगगण उपस्थित रहे ।















