?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
जैसलमेरA2Z सभी खबर सभी जिले की

जैसलमेर-सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सेरेमोनियल परेड का हुआ आयोजन,राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता व अखंडता की ली शपथ

जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक जैसलमेर सुधीर चौधरी के निर्देषन में, सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ पर सेरेमोनियल परेड का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ ली गई। जिला पुलिस द्वारा बाईक रैली का किया आयोजन किया गया। आज सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस लाईन जैसलमेर में सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर सुधीर चौधरी द्वारा सलामी ली गई। जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर द्वारा परेड ग्राउण्ड में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ दिलवाई कि ‘‘मैं सत्यनिष्ठ से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।‘‘ की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिले के समस्त वृत कार्यालयों एवं पुलिस थानों पर उपस्थित समस्त स्टाफ द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर जिला पुलिस द्वारा बाईक रैली को आयोजन गड़ीसर गेट से हनुमान चौराहा तक किया गया। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में जिला मुख्यालय पर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा रैली को हनुमान चौराहा पर सम्बोधित कर समापन किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!