पन्नामध्यप्रदेश

जिला कांग्रेस कमेटी नें पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी को दी भावभीनी श्रद्धाजंलि तथा लौह पुरूष वल्लभ भाई पटेल की मनाई जयंती

जिला कांग्रेस कमेटी नें पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी को दी भावभीनी श्रद्धाजंलि तथा लौह पुरूष वल्लभ भाई पटेल की मनाई जयंती
पन्ना/जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह भईया राजा की विशेष उपस्थिती में देश की पूर्व प्रधानमंत्री तथा विश्व में भारत का नाम रोशन करने वाली स्वर्गीय श्रीमती इन्दिरा गांधी को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धाजंलि उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई। तत्पश्चात् देश के पूर्व ग्रहमंत्री तथा लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उन्हे याद किया गया। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एक साथ मनाई जाती है। इस बार भी जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में जिला अस्पताल के सामने मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, के कार्यालय के सामने कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह ने कहा कि उक्त दोनो महापुरूषो द्वारा देश के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया है, जिनके पद चिन्हों पर चल कर हमें समाजसेवा करते हुए आंगे बढना है। तत्पश्चात् कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अस्पताल पंहुचकर मरीज तथा उनके परिजनों को फल एवं बिस्कुट वितरित किये गयें। इस अवसर पर अनेक लोग उपस्थित रहें। जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, नवनियुक्त प्रदेश सचिव जीवन लाल सिद्धार्थ, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष अक्षय तिवारी, पार्षद वैभव थापक, रेहना मोहम्मद, भूपेन्द्र सिंह परमार, रियासत खान, राजाबाबू पटेल, नरेन्द्र विश्वकर्मा, सरदार यादव, अंकित सहित अनेक लोग उपस्थित रहें। News No 07

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!