A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर: दरोगा जी पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप, पीड़ित पर दबाव डालकर हिस्ट्रीशीटर का मात्र 151 में चालान कर मामला रफा-दफा

सहारनपुर,– थाना कोतवाली नगर के चौकी सराय क्षेत्र के एक दरोगा पर हाल ही में एक विवादास्पद मामले में गंभीर आरोप लग रहे हैं।

up police constable recruitment 1667188719 1725253434255

सहारनपुर: दरोगा जी पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप, पीड़ित पर दबाव डालकर हिस्ट्रीशीटर का मात्र 151 में चालान कर मामला रफा-दफा

सहारनपुर,– थाना कोतवाली नगर के चौकी सराय क्षेत्र के एक दरोगा पर हाल ही में एक विवादास्पद मामले में गंभीर आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दरोगा जी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के बजाय सुर्खियों में बने रहने का शौक रखते हैं। हाल ही में हुए एक विवाद में दरोगा जी द्वारा कथित तौर पर आरोपियों का पक्ष लेने और पीड़ित पर दबाव बनाकर समझौता कराने का मामला सामने आया है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले चौकी सराय क्षेत्र में एक झगड़े में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसने स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित को ही धमकाकर समझौता कराने पर जोर दिया। अंततः, पीड़ित को मजबूरन समझौता करना पड़ा, और आरोपियों में से एक हिस्ट्रीशीटर का केवल मामूली धारा 151 में चालान कर मामले को बंद कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के मामले चौकी सराय क्षेत्र में अक्सर होते रहते हैं। दरोगा जी की कार्यप्रणाली पर पहले भी सवाल उठाए गए हैं, और अब लोग न्याय की गुहार लगाते हुए उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

चौकी क्षेत्र में पुलिस की इस प्रकार की कार्यवाही से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है और न्याय की उम्मीद में वे उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की अपेक्षा कर रहे हैं।

एलिक सिंह एडिटर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083 खबर , विज्ञप्ति , सुचना एवं विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!