?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

महाराष्ट्र चुनाव के कारण मुंबई में चार दिन के लिए ड्राई डे बंद रहेंगी शराब की दुकानें 

महाराष्ट्र के सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए मुंबई और अन्य शहरों में 18 नवंबर सोमवार को शाम 6 बजे से 20 नवंबर को शाम 6 बजे तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।

विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई

महाराष्ट्र चुनाव के कारण मुंबई में चार दिन के लिए ड्राई डे बंद रहेंगी शराब की दुकानें IMG 20241118 WA0015 1

मुंबई/महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए मुंबई और अन्य शहरों में 18 नवंबर सोमवार को शाम 6 बजे से 20 नवंबर को शाम 6 बजे तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। और इसके अलावा रिजल्ट वाले दिन 23 नवंबर को शाम 6 बजे तक शराब की बिक्री पर बैन रहेगा। क्योंकि चुनाव आयोग उस दिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजें घोषित करेगा।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के चलते मुंबई में चार दिन ड्राई डे शराब की दुकानों को बंद करने का ऐलान किया गया है। इन चार दिनों में देश की आर्थिक राजधानी में शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुंबई समेत राज्य के कुछ अन्य शहरों में चार दिन ड्राई डे रहेगा। जो कि 18 नवंबर सोमवार से शुरू है। राष्ट्रीय या सांस्कृतिक महत्व वाले दिनों में लगाए जाने वाले ड्राई डे पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। भारतीय चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार चुनाव को सुचारू रूप से चलाने के लिए मुंबई और अन्य शहरों में चार दिनों तक शराब की बिक्री पर बैन रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!