A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

घरेलू नुस्खों से इलाज वाले दावों के कारण विवादों मे फंसे- सिद्धू

पूर्व भारतीय क्रिकेटर तथा कांग्रेस नेता नवजोतसिंह सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के कैंसर के इलाज संबंधी घरेलू नुस्खों के दावों को लेकर विवादों मे घिर गए है। छत्तीसगढ सिविल सोसायटी ने नवजोत कौर सिद्धू को एक कानूनी नोटीस भेजा है। इस नोटिस मे उनके दावों पर चालीस दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। ज्ञात हो कि नवजोत सिंह सिद्धू ने एक डाइट प्लान का खुलासा किया था। जिसमे दावा किया था कि इस डाइट प्लान से उनकी पत्नी के कैंसर इलाज मे ठीक होने मे अहम भूमिका निभाई थी। सिद्धू के द्वारा यह भी कहा गया था कि डॉक्टर भगवान के सामान होते है। छत्तीसगढ सिविल सोसायटी के संयोजक डॉ• कुलदीप सोलंकी ने कहा कि आपके खानपान के विषय मे जानकर देश विदेश के कैंसर के मरीजों मे अस्पष्टता और दवाओं के प्रति विरोध भी पैदा हो रहा है। नोटिस मे कहा गया कि अगर सिद्धू सात दिनों के अंदर अपने बयान पर मांफी नही मांग जाने पर तथा वैज्ञानिक रूप से इस दावे को प्रमाणित नही किये जाने पर वह अदालत मे भी जा सकते है। इसके पूर्व टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने एक एडवायजरी जारी करते हुए घरेलू नुखसों से कैंसर इलाज के दावों को खारिज कर दिया था। हॉस्पिटल ने कहा था कि ऐसे दावों का समर्थन करने वाला कोई वैज्ञानिक आधार नही है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!