
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
बे-मौसम सक्रिय हुए बादलों ने शनिवार को पानी की झड़ी लगाकर समूचे क्षेत्र को तर-बतर कर दिया। बारिश से जहां खरीदी केन्द्रों में बाहर रखे धान के ढेर व तौल के लिए रखीं बोरियां गीली हो गई तो वहीं बिलहरी में पान की खेती करने वाले किसानों की फसल को बारिश के साथ तेज हवाओं ने उजाड़ के रख दिया। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि बेला टूटने से फसल अब आगे नहीं बढ़ेगी। 
बताया गया कि रीठी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बिलहरी में चौरसिया समाज के लोग पान की खेती कर अपने जीवाकोपार्जन करते हैं।
बारिश से इस क्षेत्र के कुछ किसानों की फसल उजड़ गई है। शुवभ चौरसिया, सुशील चौरसिया, प्रकाश सहित अन्य किसानों ने बताया कि बारिश से उनकी फसल को काफी नुकसान हुआ है। बरेजे भी खराब हो गये हैं। उनके सामने समस्या आ गई है कि अब पुनः वे कैसे बरेजों को संवारें। पूर्व में की गई उनकी मेहनत में पानी फिर गया है।









