



संवाददाता _ सदानंद शर्मा बलिया ,रामसुंदर स्मारक शिक्षण सेवा संस्थान चौकारी-चिलकहर बलिया के प्रांगण में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2024 – 25 का समारोह संपन्न हुआ। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने-अपने हाउस की तरफ से विभिन्न प्रकार की खेलों में प्रतिभाग किया।जिसमे मुख्य रूप से कबड्डी प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में ईगल हाउस को प्रथम स्थान ,पैंथर हाउस को द्वितीय स्थान ,हॉक हाउस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।इसी क्रम में बालिका वर्ग में जूनियर ग्रुप में कबड्डी प्रतियोगिता में क्लाउड हाउस को प्रथम स्थान, स्काई हाउस को द्वितीय स्थान, अर्थ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । ब्वॉयज ग्रुप में क्लाउड को प्रथम स्थान, स्काई को द्वितीय स्थान ,अर्थ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।प्राथमिक ग्रुप में आर्य को प्रथम स्थान तथा शक्ति को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा.कृष्णमोहन यादव जी ने खेल में सभी प्रतिभागियों को प्रतिभाग करने के लिए अपने तरफ से समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रकट किया ,एवं उन्हें हमेशा भारत के भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु उनको अनुशासित तरीके से अपने लक्ष्य को साधने की प्रेरणा देने का काम किया। विद्यालय के सह- प्रधानाचार्य श्री रमेश चंद्र एवं वरिष्ठ अध्यापक श्री नर्बदेश्वर पाण्डेय जी एवं घनश्याम सिंह जी ने खेल के प्रति रुचि बढ़ाने में सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने का काम किया।जिसमे विनोद जी यादव,मारुतिनंदन मिश्रा बृजकिशोर प्रजापति,श्रीराम जी,लक्ष्मन जी,सोनू जी, बब्लू जी,राधेश्याम जी,मुन्ना यादव,रमाकांत जी,मनीष जी,धन्नू जी,अरुण जी, ब्रह्मदेव मिश्रा जी,पूनम जी,माधुरी पाण्डेय,शशिकला,शाही मैम,संगीता जी और सीमू आदि मौजूद रहे।[yop_poll id="10"]











