A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

जैन मंदिर पर भोजनशाला एवं यात्री ठहराव का हुआ लोकार्पण

जैन मंदिर पर भोजन शाला एवं यात्री निवास का हुआ लोकार्पण

 

तिजारा में स्थित श्री चंद्र प्रभु दिगंबर देहरा जैन मंदिर पर आज केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव एवं विधायक महंत बाबा बालक नाथ योगी ने जैन तीर्थ यात्रियों के लिए बने भोजनशाला एवं यात्री निवास का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया! कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चंद्र प्रभु के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ वंदना गीत से हुआ। जैन मंदिर अध्यक्ष मुकेश जैन व वरुण जैन ने बताया कि 2500 वर्ग मीटर जमीन में निर्मित 3 मंजिला भोजनालय व यात्री निवास बनाया गया है, ग्राउंड फ्लोर पर 100 कार खड़ी करने के लिए पार्किंग बनाई गई है। भोजन शाला में एक साथ ढाई सौ व्यक्ति बैठकर भोजन प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर सभी आगंतुक अतिथियों का माला, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के भामाशाह प्रवीण जैन, प्रदीप एवं दीपक परिवार को सम्मानित किया गया, साथ ही अनूप अग्रवाल, नवीन, अशोक गोयल, मुकेश जैन अलवर तथा शील चंद्र जैन को भी सम्मानित किया गया। विधायक बाबा बालक नाथ योगी ने अपने उद्बोधन में कहा की मानव जीवन का उद्देश्य अपना जीवन निर्वाह करना नहीं, अपितु मानव कल्याण के लिए काम करना है, उन्होंने मुख्य अतिथि भूपेंद्र यादव से भी तिजारा के विकास के लिए वर्तमान में जो कमियां हैं उन्हें दूर करने के लिए निवेदन किया, ताकि तिजारा अन्य क्षेत्रों के साथ विकास में आगे बढ़ सके। इस अवसर पर व्यापार मंडल, तिजारा जिला बनाओ संघर्ष समिति, एवं बार एसोसिएशन की ओर से एक ज्ञापन कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रस्तुत कर तिजारा को जिला मुख्यालय बनाए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर आचार्य विज्ञान भूषण जी महाराज, मुनि अनुसरण सागर जी महाराज, मुनि प्रभा सागर जी महाराज, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्रसिंह यादव,आर्यिका अनुसारमति, विधायक बाबा बालक नाथ, पूर्व विधायक मास्टर मामन सिंह यादव, बनवारी लाल सिंघल, पंचायत समिति प्रधान जेपी यादव, संदीप दायमा, रामकिशन मेघवाल, हनुमान प्रसाद सैनी, प्रधान कृष्ण सैनी, संजय नरूका, बने सिंह बिधूड़ी, अनिल बंसल, एडवोकेट पुरुषोत्तम सैनी, विनय पाल यादव, सलोना यादव, अनूप यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश जैन बसंत ने कियाIMG 20250103 WA0049 IMG 20250103 WA0046

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!