महराजगंज जनपद में बीजेपी जिला अध्यक्ष पद का नामांकन होगा 9 जनवरी 2025 को
महाराजगंज 8 जनवरी। कल दिनांक 9 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी महराजगंज के जिलाध्यक्ष पद का चुनाव होना है। चुनाव के पर्यवेक्षक उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और जिला चुनाव अधिकारी ओंकार केशरी पार्टी कार्यालय पर प्रातः 11 बजे मौजूद रहेंगे। 10 बजे से अध्यक्ष पद का नामांकन होगा 11 बजे तक नामांकन प्रक्रिया खत्मकर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उक्त जानकारी जिले के सह चुनाव अधिकारी जिला महामंत्री बबलू यादव ने देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया में सम्मानित जन प्रतिनिधि गण,पदाधिकारी बन्धू समय से उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संगठन पर्व 2024–25 जिला अध्यक्ष पद का नामांकन कल दिनांक 10 बजे से जिला कार्यालय पर होगा जिसमें सभी सम्मानित जिला पदाधिकारीगण,सभी ब्लॉक प्रमुखगण, नगर पंचायत/नगरपालिका के अध्यक्षगण एवं सभी मोर्चो प्रकल्पों के प्रदेश/क्षेत्र/जिला के पदाधिकारीगण, सभी मोर्चो के जिला अध्यक्ष, मोर्चा के सभी जिला महामंत्री, सभी मण्डल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि तथा सक्रिय सदस्य बन्धुओं की उपस्थिति रहेगी।