A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्रा

जीपीएम जिले मे पंचायत चुनाव आरक्षण कार्य पूर्ण

20250109 114107 जीपीएम जिले मे जिला बनने के पांच साल बाद यहां पर पंचायत चुनाव होने जा रहें हैं। पंचायत चुनाव के आरक्षण के लिए जिला पंचायत के सभी दस वार्डों के लिए बुधवार 8जनवरी 2025 को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष मे आरक्षण संबंधी कार्यवाही पूर्ण की गई। जीपीएस जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक पांच अनारक्षित रहा शेष नौ वार्ड विभिन्न वर्गो के लिए आरक्षित किए गए। गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के अंतर्गत आने वाले सभी तीनों जनपद पंचायतों गौरेला ,पेन्ड्रा, मरवाही के अध्यक्ष पद के लिए भी आरक्षण कार्य पूर्ण हुआ। प्राप्त जनकारी अनुसार गौरेला जनपद पंचायत अजजा मुक्त, मरवाही जनपद पंचायत अजजा महिला वर्ग और पेन्ड्रा जनपद पंचायत अजजा महिला वर्ग हेतु आरक्षित किया गया है।। आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान जीपीएम जिले के कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनो ही दलों के नेतागण मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!