
आगरा के खेरागढ़ गांव में गुरुवार को युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर खुद को भी गोली मार ली। इसमें दोनों की मौत हो गई युवक 5 बच्चों का पिता था। उसने गांव के बाहर एक खेत में युवती पर हमला किया। आवाज सुनकर गांव वाले आए, तो युवक-युवती खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले। दोनों के सिर के चिथड़े उड़ गए थे। वही पास ही तमंचा पड़ा था। गाँव वालों ने पुलिस वालों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों की लाशों को कब्जे में लिया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है, जिससे माहौल खराब ना हो.

[yop_poll id="10"]











