A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरदेश

पद्मश्री सुंडाराम कृषि फार्म दांता पर महिलाओं ने जानी खेती की जानकारी

एक लीटर पानी में लगाए गए पौधे सहित विभिन्न फसलों का कराया अवलोकन

वंदे भारत लाइव टीवी सीकर संवादाता- श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर (श्रवण कुमार फगेडिया)

पद्मश्री सुंडाराम वर्मा कृषि फार्म दांता पर मंगलवार को सुंडाराम वर्मा की एक लीटर पानी से लगाए गए 22,500 पौधों की जानकारी तथा विभिन्न फसलों की जानकारी लेने के लिए ग्राम चेतना केंद्र खेड़ी मिल्क से जुड़ी महिला किसान और राष्ट्रपति अवॉर्डी जल योद्धा गायत्री देवी यादव, संस्था सेक्रेटरी ओमप्रकाश शर्मा, महेंद्र कुमार सेन, विमला खोखर सहित चार दर्जन महिलाओं व अन्य गणमान्य लोग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न केवल इन पौधों की देखभाल और विकास का अवलोकन किया, बल्कि सुंडाराम वर्मा द्वारा विकसित सरसों, गेहूं, चना, मेथी आदि की नवीनतम किस्मों की जानकारी ली, महिला किसानों ने फार्म पौंड आधारित बागवानी को भी देखा, जिसमें केवल बरसाती पानी का उपयोग कर खेती और बागवानी खेती के बारे में जानकारी ली। संभव है। इस विजिट के दौरान लगभग 50 महिला किसानों ने सभी नवीनतम तकनीकों और विभिन्न किस्मों की फसल की पूरी जानकारी हासिल की। इस अवसर पर आई.एफ.एस. सीड्स के फाउंडर मनीष कुमावत भी उपस्थित रहे और उन्होंने महिला किसानों को कृषि के नए आयामों और संभावनाओं से परिचित कराया। वहीं पद्मश्री सुंडाराम वर्मा ने महिलाओं से संवाद करते हुए सभी को पानी का बचाव तथा फसलों को दिमक से बचाने के उपाय सहित एक लीटर पानी में कोन कोन से पौधे तथा केसे लगाए जा सकते हैं तथा देशी फसलों सहित विभिन्न फसलों की सुरक्षा देख-रेख संबंधित जानकारी दी वहीं कम पानी में अधिक से अधिक कैसे पैदावार कि जा सकती है। कृषि में आत्मनिर्भरता और नवाचार के जरिये हरियाली और समृद्धि के बारे में बताया। ग्राम चेतना संस्थान से गायत्री देवी ने वर्मा का आभार व्यक्त किया, वहीं टीम को कृषि फार्म पर प्रसादी वितरण की गई। इस दौरान पद्म श्री सुंडाराम वर्मा, मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश शर्मा, गायत्री देवी, महेंद्र कुमार, विमला खोखर, सहित चार दर्जन महिलाएं उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 01 21 at 5.54.22 PM

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!