?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर के हाटा में मदनी मस्जिद पर चला प्रशासन का बुलडोजर

लगभग 54 दिन से मस्जिद को लेकर विवाद चल रहा था

कुशीनगर के हाटा नगरपालिका में स्थित मदनी मस्जिद पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है. दरअसल मस्जिद के अवैध हिस्सों को लेकर विवाद चल रहा था. नगर पालिका ने 18 दिसंबर से जांच शुरू की, जो कि 23 दिसंबर के दिन पूरी हुई. इसके बाद मदनी मस्जिद के पक्षकारों को नगरपालिका ने नोटिस जारी कर दिया और मस्जिद इंतजामिया कमेटी से नक्शा और इससे जुड़ी पत्रावलियों को प्रस्तुत करने को कहा. इसको लेकर मस्जिद कमेटी को 3 बार समय भी दिया गया.

मगर मस्जिद कमेटी समय पर पत्रावली प्रस्तुत नहीं कर पाई. इसके बाद निर्माण को अवैध मानते हुए नगर पालिका एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की. तभी मस्जिद पक्षकारों ने हाई कोर्ट से 8 फरवरी तक स्टे ले लिया. अब जब स्टे खत्म हुआ तो प्रशासन बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गया और मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराना शुरू कर दिया.IMG 20250209 WA0304

कुशीनगर उत्तर प्रदेश

संवादाता- सोहराब अली मोo-9450456021
Back to top button
error: Content is protected !!