

सीआईए कालांवाली टीम ने 5.74 ग्राम हेरोईन सहित एक को किया काबू
लोकेशन कालावाली
रिपोर्टर इंद्रजीत
डबवाली 09 फरवरी । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार व सन्दीप धनखड़ उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व मे डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने गांव खाई शेरगढ़ से 05.74 ग्राम हेरोइन सहित एक को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान सन्दीप सिह उर्फ मीता पुत्र अजायब सिंह निवासी गांव घुकावाली के रूप में हुई है ।
इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए कालांवाली इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बताया कि सब इंस्पेक्टर महेन्द्र अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध गांव घुंकावाली से गांव खाई शेरगढ़ की तरफ जा रहे थे । जो बनवाला टी प्वाइंट गांव खाई शेरगढ़ पर पहुंचे तो एक व्यक्ति टी प्वाइंट पर खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस की गाडी को देख कर एक दम गेहु के खेत मे भाग लिया । जो SI ने किसी अपराध का अंदेशा होने पर तुरन्त गाडी रुकवाकर साथी मुलाजमान की मदद से भाग कर व्यक्ति को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर थाना औढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी जीवन सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ करके इस नेटवर्क(हेरोइन चिट्टा) से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा ।





