उत्तर प्रदेशबस्ती

अपहरण की घटना करने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

अपहरण की घटना करने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

थाना छावनी, थाना मुंडेरवा, स्वाट टीम व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में अपहरण की घटना करने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार

बस्ती – थाना छावनी पुलिस, थाना मुंडेरवा पुलिस, स्वाट टीम व एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में अपहरण की घटना करने वाले अभियुक्त शनि शर्मा पुत्र तुलसीराम निवासी कीर्तिपुर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती को आज दिनांक 16/02/2025 समय करीब 03.50 बजे पुलिस मुठभेड़ में बबुरहवा टोल प्लाजा के पास बाबा ढाबा के पीछे से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के पास से 1 अदद तमंचा 315 बोर व 1 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसको प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत लाया गया है।

विदित हो कि थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 36/2025 धारा 140(1) BNS पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त की तलाश की जा रही थी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-

1 शनि शर्मा पुत्र तुलसीराम उम्र 20 वर्ष निवासी कीर्तिपुर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-

1- थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह, जनपद बस्ती।

2- थानाध्यक्ष मुंडेरवा द्वारिका प्रसाद चौधरी, जनपद बस्ती।

3- प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 संतोष कुमार, जनपद बस्ती।

4- प्रभारी एसओजी टीम उ0नि0 चंद्रकांत पांडेय, जनपद बस्ती।

5- प्रभारी सर्विलांस सेल उ०नि० शशिकांत, जनपद बस्ती।

6- चौकी प्रभारी विक्रमजोत उ0नि0 रितेश कुमार सिंह, उ0नि0 झारखंडे पांडेय थाना छावनी, जनपद बस्ती।

7- उ०नि० अजय पांडेय चौकी प्रभारी ख़जौला थाना मुंडेरवा, जनपद बस्ती।

8- हे० का० अवनीश सिंह , पवन तिवारी रमेश चौहान का० अभिलाष प्रताप सिंह का० शुभेंद्र तिवारी किशन सिंह स्वाट टीम बस्ती ।

8- हे०का० रमेश यादव , धर्मेंद्र कुमार , इरशाद खान ,अभय उपाध्याय,का० चंदन कुमार ,का० शिवम यादव एसओजी टीम बस्ती।

9- हे० का० सत्येंद्र सिंह , हे०का० देवेश यादव ,का० संतोष यादव सर्विलांस सेल बस्ती।

10- का० अखिलेश यादव, का० सदानंद सिंह थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती।

Back to top button
error: Content is protected !!