
गाजे बाजे और राजा रथ पर निकाली बारात
झारखंड, गोड्डा।
जिले में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देर रात शिवपुर मंदिर से शिव बारात निकाला गया। महादेव की बरात में हजारों श्रद्धालुओं की ओर से बारात शामिल होकर खूब नृत्य प्रस्तुत किया गया है। दौरान मुख्य मार्ग से होकर बारात थाना के सामने से यूं टर्न मारकर सदर अस्पताल मार्ग से बाबू पाड़ा मार्ग में ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंचा। यहां पर श्रद्धालुओं ने जम कर बारात में म्यूजिक के धून पर काफी देर तक डांस करते देखा गया। इसके बाद बारात आगे बढ़ गया।















