
राजू बैरागी 9977480626
नरसिंहगढ़ विधानसभा कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार क़ो भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला फूंका। प्रहलाद पटेल द्वारा सुठालिया में जनता के खिलाफ विवादित बयान दिया था।और कहा था कि जनता भीख मांगती है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रहलाद पटेल बयान का विरोध प्रदर्शन किया।

और पुतला दहन किया। जिसमें पूर्व विधायक गिरीश भंडारी, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव अभिनव पंचोली, जिला उपाध्यक्ष मंजुलता शिवहरे, बोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष लखन रुहेला,
नरसिंहगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्र गुर्जर, नगर अध्यक्ष रईस खान, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लोकेन्द्र वर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज महावार, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण परमार, जितेंद्र परिहार, नूर भाई, सोनू बना, गोपाल मालवीय, नरेन्द्र रुहेला, मांगीलाल आदि प्रदर्शन में सम्मिलित हुये।