A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सहित सभी बड़े अधिकारियों ने खेली होली

होली की मस्ती में सराबोर दिखे अधिकारी

IMG 20250315 WA0717

 

जौनपुर । होली के जश्न का माहौल आज दूसरे दिन भी जारी है जगह-जगह अभी लोग होली खेलने में ही व्यस्त हैं वहीं दूसरी तरफ शनिवार को पूरे प्रदेश में पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली जौनपुर में भी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस के जवानों ने जमकर होली खेली यही नहीं पुलिस के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए खुद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने कमान संभाली और पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस लाइन परिसर में खोदे गए गड्ढे में पानी में घुसकर अपने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए जमकर होली खेली। इस दौरान जमकर अबीर और गुलाल के साथ-साथ फूल भी बरसाए गए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक का पुलिस के जवानों और अन्य अधिकारियों ने गुलाब और गेंदे के फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

पुलिस के जवान पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर गदगद हो गए ।वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी अपने जवानों के साथ जमकर होली खेली। जवानों के लिए खुद पुलिस अधीक्षक ने एक बड़ा गड्ढा भी बनवाया जिसमें लोगों ने पानी के अंदर घुसकर होली खेली कुछ जवानों द्वारा कपड़ा फाड़ होली भी देखने को मिली ।पुलिस अधीक्षक खुद कपड़ा फाड़ते नजर आए। अपने जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने रंग बरसे भीगे चुनरवाली व राजा जी रतावा दे दा गाने पर जमकर डांस किया। उनके साथ अन्य पुलिसकर्मियों पुलिस अधीक्षक शहर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह,क्षेत्राधिकार शहर आयुष श्रीवास्तव जिला जज शहर कोतवाल मिथलेश मिश्रा, और अन्य थानों के थानेदार क्षेत्राधिकारी

ने भी जमकर होली का लुफ्त उठाया।वही इस मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने भी जमकर होली खेली और पुलिस के जवानों को बधाई शुभकामनाएं दिया।

जवानों ने पुलिस अधीक्षक जिलाधिकारी जिला जज सहित और अन्य अधिकारियों को अबीर और गुलाल लगाएं तो वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी अपने जवानों को अबीर और गुलाल लगाकर उन्हें होली की बधाई दिया। इस अवसर पर भोजपुरी गायक मयंक द्वारा एक से एक बढ़कर होली के गीत गाए गए। ढोल नगाड़ों की धुन पर लोगों ने जमकर डांस किया। होली के रंग में शराबोर जवान कही से पुलिस कर्मी नही लग रहे थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!